कोरबाछत्तीसगढ़

जंगल अंतर्गत पेड़ से लटका मिला नर कंकाल

  • मार्च से लापता मानसिंह के रूप में की गयी पहचा
    कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिला है। इसकी पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में की गयी है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की

  • जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्रामीणों ने सुआपहाड़ जंगल में कंकाल लटका देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह कंकाल पहाड़ पर लगभग 25 किलोमीटर ऊपर घने जंगल में मिला था।
    परिजनों ने बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे और होली के बाद से अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगा स्थिति का
    पुलिस ने कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही की। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और जंगल से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जब्त किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -