कोरबाछत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष चंद्रा के रूप में हुई है,

एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। युवती से अफेयर के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनीष अपने कमरे में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनीष फंदे पर लटका मिला।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मनीष का मोबाइल लॉक था, जिसे एक युवती से पासवर्ड लेकर खोला गया। मोबाइल की जांच में मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला, जिसे मनीष ने उसी युवती को भेजा था। दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मोबाइल में मिली है। परिजन का आरोप – युवती से परेशान रहता था मनीष परिजनों का आरोप है कि राताखार क्षेत्र की रहने वाली युवती लगातार मनीष पर मानसिक दबाव बनाती थी,

जिससे वह काफी परेशान रहता था। भाई के मुताबिक, मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था। युवती किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव डालती थी। कई बार वह रातभर उससे बात करता रहता और घर से बाहर चला जाता था। परिवार के लोग उसे समझाकर वापस घर लाते थे। मृतक के भाई ने बताया कि वह मनीष को कई बार युवती से दूरी बनाने की सलाह देता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था।

मामले की जांच कर रहे : चौकी प्रभारी इस मामले में CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने युवती पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल चैट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। संबंधित युवती से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी