
वेतन बढ़ाने और 8 घंटे ड्यूटी अन्य सुविधाओं को लेकर कर रहे हैंआंदोलन
एनटीपीसी के मजदूर अपनी मांगों को लेकर गेट को किया बंद प इन मजदूरों का कथन है कि 8 घंटे की ड्यूटी के बाद उन्हें ओटी दिया जाए और केंद्र सरकार द्वारा जारी दर पर पेमेंट दिया जाए
एनटीपीसी कोरबा के गेट नंबर 2 पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हुए और उन्होंने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। एनटीपीसी में जितनी भी कंपनियां काम कर रहे हैं उसके सारे ठेका मजदूर एक साथ काम बंद कर अपनी मांगों को लेकर जब एकत्रित हुए तो एनटीपीसी प्रबंधन भी सकते में आ गया। पुलिस को सूचना दी गई उसकी मदद से कुछ मजदूरों को गेट के अंदर बुलाकर समझाया बुझाया गया लेकिन अधिकांश मजदूर काम करने को राजी नहीं हुए। उनसे जब आंदोलन का कारण पूछा जाता है तो वह कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं लेकिन कैमरे पर आए बिना बताया गया की 8 घंटे के लिए केंद्र सरकार ने जो मानदेय तय किया है उसे दिया जाए और साथ ही अतिरिक्त काम करने पर उन्हें ओटी प्रदान की जाए। कुछ अन्य सुविधाएं भी है जो उनकी मांग में शामिल है
एनटीपीसी प्रशासन मजदूरों के सामने आया और आपसी वार्तालाप कर हल निकालने की बात को लेकर शाम 4:00 बजे मीटिंग पर अपनी सहमति उनकी मांगों को सुनने को हुआ है तैयार