छत्तीसगढ़

रात के अंधेरे पर खेल चलने वाला रेत माफियाओं के ऊपर शिकंजा

रेत माफियाओं पर शिकंजा, 5 वाहन जब्त

सक्ती जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन सक्ती और थाना बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए 5 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम करही तहसील हसौद स्थित महानदी घाट में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।


संयुक्त टीम ने 4 अप्रैल की रात महानदी घाट करही में दबिश देकर अवैध रेत भंडारण और परिवहन में लगे 5 वाहनों को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी