कोरबाछत्तीसगढ़

पैसे दुगुने नहीं, झांसा दोगुना: तांत्रिक-गिरोह पैसे की करेगी बारिश

खुद को तांत्रिक बताने वाले विजय कुमार राज ने पैसों की बारिश कर 2.50 लाख रुपये को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की और पूरा खेल एक सुनियोजित नाटक निकला

– मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के सबलपुरी गांव का है, जहां कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने सरपंच पति के घर अनुष्ठान रचाया, पैसों की गड्डी के सामने नारियल-अगरबत्ती रख पूजा कराई और वीडियो बनवाया, जिसके बाद ऊपर से नोटों की बारिश होती दिखाई गई। इस वीडियो को दिखाकर कोरिया जिले के चार युवकों को झांसे में लिया गया और 30 जनवरी को उन्हें बिल्हा बुलाकर 2.50 लाख रुपये ठग लिए गए। जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और वे अपना पैसा वापस मांगने पहुंचे, तब तक तांत्रिक और उसके साथी फरार हो चुके थे।

– गुस्साए पीड़ितों ने 31 जनवरी की रात करीब 3:30 बजे रतनपुर इलाके में एक ढाबे के पास विजय कुमार राज को बीच सड़क रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, साथ ही उसकी कार, तीन मोबाइल और करीब 8 हजार रुपये नकद लूट लिए। तांत्रिक विजय कुमार राज (48) कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है, जबकि इस पूरे ठगी गिरोह में बिल्हा के संबलपुर गांव का सरपंच पति रिखीराम नवरंग, तीन महिलाएं और अन्य सहयोगी शामिल थे, जो लोगों को झांसे में लेने का काम करते थे।

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने ठगी और मारपीट-लूट, दोनों मामलों का खुलासा कर लिया है और दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -