कोरबाछत्तीसगढ़

दिव्यांगों को मिला ट्राई साईकिल साईकिल मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी

कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को)सरकारी संगठनों के तहत सिद्धि वाटिका,  आसरा कोरबा एवं छाठो देवी मेमोरियल संस्थान द्वारा आयोजित व्हीलचेयर, ट्राई बैटरी साइकिल के वितरण कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहनों को  ट्राईसाइकिल वितरित किया गया।

कार्यक्रम पर 50 दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल वितरित कराया गया चलने-फिरने में लाचार दिव्यांगों को जब बैटरी चालित ट्राईसाईकिल मिला कभी कल हुआ करता था असंभव  अब हो गया संभव किसी की सहारे की जरूरत अब नहीं पड़ेगी सरकारी संस्थानों से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंच सकेंगे राशन दुकानों तक जा सकेगी इनकी चेहरों को देखकर लग रहा था की खुशियां बिखर गई थी आज खिल उठी है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का मकसद है कि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बने। ऐसे में संस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। दिव्यांग भाई ट्राईसाईकिल वितरित किया गया। यह केवल आवागमन के साधन नहीं, बल्कि उनके जीवन को सहज, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक बनाने में सहायक  है। समाज के रूप में हमारा दायित्व है कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और सुविधाएं मिलें, ताकि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा इन ट्राई साईकिलों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने रोजमर्रा के कार्य आसानी से कर सकेंगे। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, ईश्वर साहू नारायण सिंह ठाकुर। धनंजय सिंह अध्यक्ष ठेकेदार संघ कोरबा,पार्षद मुकुंद सिंह कंवर पार्षद सरोज शांडिल्य ,पार्षद श्रीमती सम्मत कुंवर , नरेंद्र वाकडे ,संजय कुर्मवंशी ,सोनू सरदार, श्रीमती सुनीता पांडेय सुषमा पांडे ,सीमा गिरी, कार्यक्रम पर उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी