कोरबाछत्तीसगढ़

मां मड़वारानी पहाड़ जा रहे ऑटो पर चलते चलते लग गई आग बड़ा हादसा टला

“सूझबूझ से बची परिवार की जान, वाहन पूरी तरह जलकर खाक..

मां मड़वारानी पहाड़ पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दर्शन के लिए जा रही एक चलती ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना पहाड़ की चढ़ाई के दौरान पेट्रोल पाइप फटने और इंजन के अत्यधिक गर्म होने से हुई। ऑटो में सवार परिवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी राकेश कुमार बरेठ अपने परिवार के साथ मां मड़वारानी के दर्शन के लिए ऑटो से पहाड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन चढ़ाई पर पहुंचा, अत्यधिक दबाव के कारण पेट्रोल पाइप फट गया और इंजन से उठी चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में ऑटो आग की लपटों में घिर गया। आग लगते ही चालक और परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ऑटो से छलांग लगा दी,

जिससे सभी की जान बच सकी। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मौके पर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सूचना पर उरगा थाना पुलिस, 112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल के आने से पहले ही ऑटो पूरी तरह जल चुका था।घटना की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी पाया गया है

। हादसे के बाद कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति शीघ्र सामान्य कर दी गई। उल्लेखनीय है कि मां मड़वारानी पहाड़ तक सड़क मार्ग से करीब 5 किलोमीटर की चढ़ाई है और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण यहां विशेष सतर्कता आवश्यक है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से वाहनों की तकनीकी जांच कराकर ही पहाड़ की चढ़ाई करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट