कोरबाछत्तीसगढ़

दर्री में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दर्री थाना क्षेत्र से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार किया गया।

यह घटना दर्री सीएसईबी कॉलोनी की है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 4 से 5 बजे के बीच छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अयोध्यापुरी निवासी विक्की श्रीवास नामक युवक ने रास्ता रोककर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं और अभद्र व्यवहार किया।

घटना से भयभीत छात्रा रोते हुए घर पहुँची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।   घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल दर्री थाना पहुँचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दर्री पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाँच शुरू की और आरोपी विक्की श्रीवास (उम्र 28 वर्ष), पिता बलराम श्रीवास, निवासी अयोध्यापुरी को गिरफ्तार कर लिया।   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74/75(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -