कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका में दिल दहला देने वाली घटना: 24वर्षीय बच्ची की घर पर हत्या

घटना: 24वर्षीय बच्ची की घर में अकेले रहते हत्या

दीपका -क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतका रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, घटना के समय घर में अकेली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने बच्ची के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस जघन्य हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट