कोरबाछत्तीसगढ़

माफिया का कहर, ढेलावडीह बस्ती में हाईवा ने उड़ाए बिजली के खंभे, कई गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप

“जिले में अवैध राखड़ परिवहन माफिया की मनमानी अब चरम पर पहुंच चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गई है।

सड़कों पर राखड़ उड़ाते तेज रफ्तार हाइवा वाहन हर दिन दुर्घटनाओं और प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई के अभाव में माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं।इसी कड़ी में ढेलावडीह बस्ती, दादर क्षेत्र में अवैध राखड़ परिवहन का एक गंभीर मामला सामने आया है। बीती रात अवैध राखड़ ढो रहे एक हाइवा वाहन ने बस्ती में लगे कई बिजली के खंभों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे दादर ढेलावडीह सहित आसपास के अनेक गांवों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गई

घटना के बाद क्षेत्र में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद राखड़ परिवहन में लगे हाइवा वाहनों का यहां से लगातार आना-जाना बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की अनदेखी के कारण ऐसे वाहन खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रिहायशी इलाकों से गुजर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध राखड़ परिवहन से न केवल सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि विद्युत, सड़क और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना विद्युत विभाग एवं संबंधित प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध राखड़ परिवहन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों बच सके

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -