छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिला कोर्ट को जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचकर हर कोने की तलाशी ले रहा है।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात हैं।

किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -