कोरबाछत्तीसगढ़

एचटीपीएस ने सिपेट की मदद से 40 विद्यार्थियों को दिलाया कौशल विकास का प्रशिक्षण हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम

एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के समीपस्थ 11 गांवों के विद्यार्थियों के
लिए आयोजित किया गया कौशल विकास का प्रशिक्षण

कोरबा / ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाएं। इससे उन्हें कॅरियर बनाने में काफी मदद मिलेगी। ऐसे प्रशिाक्षण कार्यक्रमों के लिए हरसंभव मदद देने के लिए हम तत्पर रहेंगे। यह विचार हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने सिपेट में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह में व्यक्त किए।

एचटीपीएस की ओर से नई परियोजना 2×660 मेगावाट विद्युत संयंत्र के समीपस्थ 11 गांवों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) की मदद से दूसरे चरण का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी औद्योगिक पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (CER- Corporate Enviromental Responsilibilty) के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। छग. स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर के कार्यों को विस्तारित कर रही है।
सिपेट में 15 से 19 दिसंबर 2025 तक कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (तकनीकी एवं सहायक सेवाएं) एमके. गुप्ता एवं परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य अभियंता एचके. सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (तकनीकी एवं सहायक सेवाएं) एमके. गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण विभाग के संयोजन से कराया गया।

सिपेट कोरबा के प्रशिक्षकों की टीम में रजनीश पांडेय, संजय बदुक, महेश तुड़ु शामिल रहे। प्रतिभागी 40 विद्यार्थियों को सिपेट के प्रशिक्षकों ने प्लास्टिक उत्पाद निर्माण तकनीक (इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो-मोल्डिंग इत्यादि) के अंतर्गत उत्पादक मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की तर्ज पर प्रशिक्षणार्थियों के लिए कन्वेंशनल मशीनिंग व कप्यूटर न्यूमेरिक कण्ट्रोल मशीनिंग के साथ कप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के बाद इन प्रशिक्षणार्थियों को सिपेट, कोरबा की ओर से मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एचके. सिंह एवं विशिष्टि अतिथियों के हाथों प्रतिभागी प्रमाणपत्र दिया गया।
इस अवसर पर सिपेट, कोरबा के प्रबंधक (तकनीकी) राजीव कुमार लिल्हारे, एचटीपीएस से अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण) सुमित सिंह एवं कार्यपालन अभियंता (प्रशिक्षण) मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -