छत्तीसगढ़

पूरे शहर पर चल रहा था चर्चा बोरे पर मिला महिला की लाश का- लिव इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत

भिलाई- सुपेला थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाले से बोरे में बंद एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतका का लिव-इन पार्टनर तुलाराम बंजारे ही हत्यारा है। उसके भाई और एक दोस्त की मदद से शव को नाले में फेंका गया था। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

दुर्ग सुखनंदन राठौर के अनुसार, मृतका तुलाराम के साथ नगपुरा क्षेत्र में रहती थी। 11 दिसंबर को देर शाम दोनों ने शराब पी। रात में मामूली विवाद हो गया, जिसमें मृतका ने तुलाराम को थप्पड़ जड़ दिया। आक्रोशित तुलाराम ने दीवार पर मृतका का सिर दे दीवार से ठोक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तुलाराम ने अपने भाई और दोस्त को बुलाया। तीनों ने शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। मृतका के नगपुरा चले जाने की झूठी कहानी गढ़ी गई। सात दिन बाद नाले से शव बरामद होने पर मृतका की भाभी ने टैटू के आधार पर शिनाख्त की। सुपेला पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरा राज खुल गया। सीएसपी क्राइम ने मामले की जानकारी दी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट