कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा महानगर साहू संघ का गठन.. सर्वसम्मति से चुने गए मनकराम साहू अध्यक्ष,पुनीराम साहू सचिव

कोरबा साहू समाज के सर्वागीण विकास—शिक्षा, व्यवसाय, संस्कृति, संगठन और सामाजिक उत्थान—को ध्यान में रखते हुए जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन वरिष्ठजनों, युवाशक्ति और मातृशक्ति की उपस्थिति में किया गया। समाज में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठी आपत्तियों और अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार शिकायतों के बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने नए संघ के गठन का निर्णय लिया।


तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में आज नवगठित कार्यकारिणी ने बताया कि पूर्व जिला साहू संघ पर नियम विरुद्ध तहसील गठन, आजीवन सदस्यों का नाम विलोपन, मनमाने ढंग से नए नाम जोड़ने, प्रकरणों के अनुचित निपटारे और आय-व्यय में विसंगतियों के आरोप लगातार लगते रहे। प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को बार-बार निवेदन के बावजूद कोई कार्यवाही न होने पर समाजजन एकजुट हुए और जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन किया।
नए संघ में सर्वसम्मति से जो पदाधिकारी चुने गए वे इस प्रकार हैं


संरक्षक: गिरधारी लाल साहू,धनीराम साहू
अध्यक्ष: मनकराम साहू
कार्यवाहक अध्यक्ष: बालाराम
उपाध्यक्ष: पद्मिनी साहू, बद्रीप्रसाद साहू
संगठन सचिव: मदनगोपाल साहू
सचिव: पुनीराम साहू
कोषाध्यक्ष: मुन्ना साहू
सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी: रवीन्द्र साहू


इसके साथ ही 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा उपस्थित थे। दमन साहू, दिनेश साहू, कृष्णा साहू, राधेश्याम साहू, संध्या साहू, खुशबू साहू सहित अनेक सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी। सभी ने मां कर्मा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सत्यता और संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानक राम साहू ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाए जाएगा

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़