कोरबाछत्तीसगढ़

तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन की मौत तांत्रिक बोला 5 लाख को2. 5 करोड़ बना दूंगा ्कमरे में मिली लाश

” कोरबा में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है।

 नींबू देकर कमरे में किया बंद

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी

5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा – तात्रिक 

बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तात्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट