कोरबाछत्तीसगढ़

एचटीपीएस में मना सरंक्षा सप्ताह, संरक्षा उपकरणों के उपयोग पर दिया गया जोर

कोरबा 11 दिसंबर 2025- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में चार से नौ दिसंबर तक औद्योगिक संरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कारखाना प्रबंधक एके. शाह एवं अतिथियों द्वारा सरंक्षा सप्ताह में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन एवं संरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।


समापन समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके. जोशी, केएनबी. राव, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। संरक्षा सप्ताह के संयोजक अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) राजेश बंजारा द्वारा सप्ताहभर होने वाले पूरे कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। संरक्षा सप्ताह में केमिकल व इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, व्यवसायजनक रोगों से सुरक्षा एवं संरक्षा उपकरणों के उपयोग पर प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

विद्युत संयंत्र में संरक्षा संगोष्ठी के साथ ही केमिकल सेफ्टी पर कर्मचारियों एवं श्रमिकों के बीच चलचित्र का प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए नारा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजयी प्रतिभागी विकास उईके, आलोक कुमार रात्रे, राधा पैगवार, सुरेंद्र कुमार, काजल महानंदा एवं कार्तिक दास महंत को कारखाना प्रबंधक एवं अतिथियों के हाथों पुरस्कार दिया गया। इससे पहले चार दिसंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता एचके. सिंह द्वारा अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए संरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया। समारोह में कारखाना प्रबंधक एके शाह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके पांडे, महिमा मिंज और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संरक्षा अधिकारी पीयूष सोनवानी एवं संरक्षा अधिकारी प्रिया मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी