कोरबाछत्तीसगढ़

खरापाली टोल प्लाजा के पास युवक से मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में चार कथित आरोपी गिरफ्तार

कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत उरगा पुलिस ने तरदा-बिलासपुर भारत माला रोड स्थित अखरापाली टोल प्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ करते हुए चार कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने कथित आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 04 बेल्ट एवं लूटे गए रुपए में से 400 रुपए बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 22 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे प्रितेश मिर्झा सर्वमंगला मंदिर दर्शन के बाद नहर रोड से होकर ग्राम तरदा की दिशा में अपने घर कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान अखरापाली टोल प्लाजा के पास 5-6 लोगों ने उसे रोककर बेल्ट व मुक्कों से बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने उसके पास रखे 2000 रुपए नगद व मोबाइल फोन लूट लिया और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।उक्त मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद अपराध क्रमांक 524/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार कथित आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।


उरगा पुलिस ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिन ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में कथित आरोपियों ने बताया कि उन्होंने संदेहवश ग्राम की एक लड़की का पीछा किए जाने को लेकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 बेल्ट, 2000 रुपए की लूट में से बचे 400 रुपए तथा मोटरसाइकिल जब्त की। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    You cannot copy content of this page

    Latest
    ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़