कोरबाछत्तीसगढ़

बांकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक काटकर ले जा रहे कबाड़ गिरोह का हुआ भंडाफोड़

  • गैस कटर और ट्रैक के टुकड़े जब्त
  • कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अर्ध रात्रि एक बड़ी कार्यवाही करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले सक्रिय कबाड़ गिरोह का खुलासा किया है।
    बताया जा रहा हैं की पुलिस को एक संदिग्ध वाहन के आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम हतप्रभ रह गई। वाहन में रेलवे ट्रैक के कई बड़े-बड़े टुकड़े, गैस कटर, सिलेंडर और कटिंग उपकरण बरामद हुए।
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनसान इलाकों में रेलवे लाइन को काटकर कबाड़ी बाजार में मोटी कीमत पर बेचने की फिराक में था। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि रेलवे ट्रैक तक काट डाले गए और रेलवे विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे की निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। रेलवे ट्रैक काटने जैसी कार्यवाही न केवल सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है। पुलिस ने मौके से मिले आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध कारोबार में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। सभी सामग्री जब्त करते हुए रेलवे एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बांकीमोगरा पुलिस की यह कार्रवाई कबाड़ माफिया के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। जांच जारी है, और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के और चेहरे भी सामने आएंगे।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी