कोरबाछत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश

अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में अवैध रूप से वन्यजीव लाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से एक जीवित सालखपरी (पैंगोलिन), उसकी छाल (सेल), एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना देवभोग को सूचना मिली कि मारुति कार (OD 08 D 7638) और मोटरसाइकिल (CG 05 C 9151) से पैंगोलिन और उसका छाल ओडिशा से देवभोग की ओर बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

खुटगांव अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को रोका। तलाशी में 9 किलो वज़न का जीवित पैंगोलिन कार से और 6.13 किलो छाल (सेल) मोटरसाइकिल से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सुनाबेड़ा वन्य अभयारण्य (ओडिशा) से पैंगोलिन का शिकार किया और देवभोग क्षेत्र में बिक्री के इरादे से आ रहे थे। तीनों आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद जीवित पैंगोलिन को वन विभाग को सौंपकर जंगल सफारी रायपुर में छोड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपी: भवतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम अरेबेटा, थाना कलमपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा) गोरे बारिक पिता मोनो बारिक, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम रेगालपाली, थाना कलमपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा) कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

जप्त सामग्री: • जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) – 9 किलो • सालखपरी की छाल (सेल) – 6.13 किलो • मारुति कार – OD 08 D 7638 • मोटरसाइकिल – CG 05 C 9151″

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -