कोरबाछत्तीसगढ़

चुनरी से लटकती मिली महिला की लाश, परिजनों

“चुनरी से लटकती मिली महिला की लाश, परिजनों ने की जांच की मांग

दर्री के पुष्प पल्लव कॉलोनी में रहने वाली कामकाजी वर्षीय महिला मंजू राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे की खिड़की में चुनरी के सहारे उसका शव लटका मिला। मंजू के परिजन चाहते हैं कि कारण की जानकारी सामने आए, इसलिए जांच होना चाहिए। उन्हें उसके साथ अनहोनी की आशंका है।

मंजू राव का विवाह 18 वर्ष पहले सुनील राव के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। सुनील ने बताया कि रात्रि को भोजन के बाद सभी सो गए। रात्रि को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई जिस पर उन्होंने अपने घर के लोगों और पड़ोसियों को जानकारी दी। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की। सुनील ने पत्नी के साथ किसी भी तरह से विवाद या अन्य घटना से इनकार किया।

सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी दुकान में काम करने जाती है और काम करने के बाद घर आई इसके बाद सभी एक साथ खाना खाए और वह टीवी देख रहे थे। वह अपने कमरे में चली गई। बच्चों को लेकर थोड़ी देर बाद जाकर अंदर देखा तो यह घटना सामने आई। मंजू के द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी रात में ही उनके परिजनों को खरसिया में मिल चुकी थी। जिस पर वे कोरबा पहुंचे। मंजू की मां बिसुन भट्ट ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2007 में हुई और उसके बाद किसी प्रकार का कोई समस्या सामने नहीं आई। लेकिन अचानक उसने यह कदम कैसे उठाया यह समझ नहीं आ रहा है। रक्षाबंधन में दोनों बच्चों को लेकर खरसिया आई हुई थी। लेकिन कभी भी किसी तकलीफ के बारे में नहीं बताई। – 

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -