कोरबाछत्तीसगढ़

रायपुर में करोड़ों की लूट सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी

“राजधानी रायपुर में करोड़ों की लूट: बदमाशों ने सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी

राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के बड़ी लूट की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी राहुल गोयल को बंधक बनाकर उसकी दुकान से करीब 86 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। चांदी की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे हुई वारदात जानकारी के मुताबिक, मामला सदर बाजार स्थित शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स का है। सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और बंदूक की नोक पर व्यापारी से गेट खुलवाया। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांध दिए और बेहोश करने के लिए कुछ सुंघा दिया। बदमाश दुकान से 86 किलो चांदी समेटकर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। एएसपी लखन पटले ने बताया कि व्यापारी राहुल गोयल मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और रायपुर में चांदी का कारोबार करता है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।