कोरबाछत्तीसगढ़

बालको के कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम से युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा


भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना के अंतर्गत शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिष्ठित पाथ आईएएस अकादमी के सहयोग से महत्वाकांक्षी पहल की शुरूआत की है। इस पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को सीजीपीएससी एवं व्यापम परीक्षाओं की उच्चस्तरीय नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उच्चस्तरीय शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना और उन्हें सार्वजनिक सेवा तथा नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं से पाथ आईएएस अकादमी के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शिक्षण, अनुकूलित पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट, नियमित मूल्यांकन एवं शंकाओं का समाधान, पूर्णतः प्रायोजित कार्यक्रम, छात्रों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सार्वजनिक सेवा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

पंजीयन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 से पहले बालको सभी पात्र युवाओं से आग्रह करता है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ। दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को प्रवेश परीक्षा सद्दा कन्याशाला स्कूल, कोरबा में संपन्न होगा। 21 सितम्बर को आयोजित कनेक्ट कोचिंग प्रवेश परीक्षा में भाग ले चुके प्रतिभागी इस पंजीयन प्रक्रिया में पुनः सम्मिलित न हो।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी