कोरबाछत्तीसगढ़

तेज गति कर और बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर बाइक सवार घायल हादसा सीसीटीवी कैमरे पर

कटघोरा में हुआ भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद-बाइक सवार गंभीर


कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारखाना एरिया में एक कार और एक बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


फुटेज में दिख रहा हैं कि आ रही एक कार की अचानक सामने से गुजर रही बाइक से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर दो बार पलटी खा गई। कार में महिला सहित तीन लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, बाइक चला रहा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) बिलासपुर रेफर कर दिया।


घायल युवक की पहचान मोहनपुर निवासी के रूप में की गयी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गयी, जिसकी वजह से वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह बड़ा हादसा हो गया।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट