कोरबाछत्तीसगढ़

कटघोरा देर रात हुई फायरिंग पर तीन लोगों की पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी की तलाश जारी

कटघोरा में हुई फायरिंग पश्चात पुलिस ने 3आरोपियों को पकड़ा-मुख्य आरोपी की तलाश जारी

कोरबा जिले में कटघोरा के ग्राम कसनिया में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद कटघोरा उपजेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा हैं।


पुलिस पूछताछ में उत्तर प्रदेश निवासी कथित आरोपी ने खुलासा किया कि उसे फायरिंग के लिए 10 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। शुरुआती योजना के मुताबिक घर के एक व्यक्ति के पैर में गोली मारनी थी, लेकिन बाद में उनके घर पर ही गोली चला दी गई। वारदात के बाद भागने की फिराक में था कथित आरोपी को सतर्क लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे और एक बाइक बरामद की है। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा भी जब्त किया गया, जिसे विद्यालय के पास झाड़ियों में छिपाया गया था।


पुलिस के अनुसार यह मामला पुराने विवाद और एक चर्चित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन असली वजह का खुलासा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही संभव होगा। घटना के बाद उक्त कथित परिवार दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में मामले की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट