
- बारिश पश्चात कटघोरा तक सड़क का होगा नवीनीकरण
- सड़क की मरम्मत होने के बाद वाहन चालकों को मिली राहत
- कोरबा से कटघोरा के बीच ग्राम गोपालपुर के पास दलदल हो चुकी सड़क की मरम्मत करा ली गई है। गड्ढे में गिट्टी डालने से फिलहाल वाहन नहीं फंस रहे हैं। पानी निकासी की व्यवस्था अभी भी नहीं हुई है। सड़क का बारिश के बाद नवीनीकरण कराया जाएगा।
गोपालपुर के पास लगातार वाहनों के फंसने से हो रही समस्या को मीडिया के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद एनएचएआई ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसका मरम्मत कार्य कराया है। गोपालपुर से कटघोरा के बीच करीब 13 किलोमीटर सड़क नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपी गई है। लेकिन इस सड़क को बिलासपुर ईकाई देखती है। उरगा कटघोरा के बीच फोरलेन सड़क बननी है। लेकिन अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है। जिसके कारण अभी वैकल्पिक तौर पर गोपालपुर से आगे की सड़क एनएचएआई को दी गई है। हाईवे की फोरलेन सड़क बनने से लोगों को समस्या नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी ने करीब 15 साल से इस सड़क का नवीनीकरण ही नहीं कराया है। जिसके कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। नगर पंचायत छुरी की सड़क नवीनीकरण हुई है। बाकी सड़क बारिश के समय सड़क और उखड़ जाती है। इसकी ऊंचाई बढ़ाने के बाद ही राहत मिल पाएगी। अभी सड़क पर धूल का गुबार उड़ते रहता है।- मार्ग पर छोटी पुलिया भी क्षतिग्रस्त होने से खतरा
गोपालपुर-कटघोरा के बीच 6 से अधिक छोटे पुलिया है। जिसकी हालत भी खराब हो गई है। भारी वाहनों के ठोकर से अधिकांश स्थानों पर सुरक्षा वॉल टूट गई है। ग्राम छुरी के पहले और जेंजरा के पास तो वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।