कोरबाछत्तीसगढ़

युवक ने खेत के पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

“कोरबा: 19 वर्षीय युवक ने खेत में पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वाधोड़ा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। गांव के विनय दास (पिता लछन दास, उम्र 19 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में लगे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।   युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल पसर गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।   फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बांकीमोंगरा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही की और मामले की जांच शुरू कर दी है।   गांव के लोग विनय को शांत स्वभाव और मिलनसार युवक के रूप में याद कर रहे हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।