कोरबाछत्तीसगढ़

चौपाल बैठक में महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा युवक पर

  • 2 महिला से संबंध का दावा करने पर पिटाई
  • पुलिस ने किया जेल दाखिल

  • कोरबा जिले में कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक चौपाल बैठक के दौरान एक युवक बैठक में पहुंचा और दो महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध होने का दावा करने लगा।
    जानकारी के मुताबिक उक्त युवक कुछ समय पहले ही अनाचार के मामले में जेल से रिहा हुआ था। वह गांव में घूम-घूमकर दो महिलाओं से संबंध होने की बात कर रहा था। परेशान महिलाओं और उनके परिजनों ने ग्राम मुखिया को यह बात बताई। इसी मामले को लेकर चौपाल में बैठक बुलाई गई थी।

  • बताया जा रहा हैं की बैठक में पीड़ित महिलाएं, उनके परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। जब युवक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उसने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और उल्टा-सीधा व्यवहार करने लगा। इस पर आक्रोशित परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।
    कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिटाई में चोटिल होने के कारण कथित आरोपी की शिकायत पर मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद ग्राम में तनावपूर्ण स्थिति है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़