कोरबाछत्तीसगढ़

मालगाड़ी के नीचे आया अज्ञात व्यक्ति आत्महत्या किया या गाड़ी की चपेट पर आया

मालगाड़ी के नीचे आने से अज्ञात युवक की हुई मृत्यु-3 टुकड़ों में मिली लाश

कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात युवक चलती मालगाड़ी के नीचे आ गया। पीआरएफ को तीन टुकड़ों में उसका शव मिला है। साथ ही जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार मानिकपुर के भिलाई खुर्द अंडरब्रिज के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है।
मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि युवक ट्रैक किनारे चल रहा था। हॉर्न बजाकर गाड़ी की रफ्तार कम की। कुछ देर बाद गार्ड ने कॉल कर बताया कि युवक मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ गया हैं।


एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 साल के बीच है। पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो शेयर कर और आसपास की बस्तियों में पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -