कोरबाछत्तीसगढ़

पोला पर्व पर बैल दौड़ और साज सज्जा प्रतियोगिता कल  –

छत्तीसगढ़ के लोक पर्व पोला के अवसर पर पिछले 25 वर्षों से आयोजित आदर्श युवा मंच द्वारा स्वर्गीय श्री चंद मनुज की स्मृति में बैल दौड़ एवं साज- सज्जा प्रतियोगिता संध्या 4:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री शाला के मैदान में आयोजित किया गया है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव होगें ।विशिष्ट अतिथि राम शरण यादव पूर्व महापौर , प्रमोद नायक पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक , राजेंद्र शुक्ला , अभय नारायण राय , अमर बजाज, समाज सेविका श्रीमती किरण सिंह, किसान नेता सुरेंद्र कश्यप रमेश दुआ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय दुबे चैयरमेन सीएमडी महाविद्यालय करेंगे।  किसानों के उत्साह वर्धन हेतु लोक कला संस्कृति मंच मन भंवरा लालजी श्रीवास की प्रस्तुति की जावेगी। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों का सम्मान किया जाएगा तथा दौड़ एवं साज सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जावेगा।

छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना वर्ष से चालू यह प्रतियोगिता लुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक सार्थक प्रयास है या महज प्रतियोगिता नहीं वरन वर्षों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखते हुए वर्तमान पीढ़ी के मन में बैलों के प्रति आस्था एवं खेती किसानी में उनके महत्व को बताना है जो अन्नदाता के पुत्र से बढ़कर उनके जीवन यापन में सहयोग करते हैं!  

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।