छत्तीसगढ़

नक्सलियों को रास नहीं आया युवाओं का देश प्रेम

“: नक्सलवाद बस्तर में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है, लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है या मारे जा रहे है, इस बीच बचे हुए नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है, 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, इस बीच कांकेर जिले का एक इलाका ऐसा भी था जहां दशकों बाद यहां के युवा देश के प्रति अपना प्रेम दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नक्सलियों को यह रास नहीं आया और उन्होंने एक युवक की हत्या कर दी।

मामला माड़ इलाके के बिनागुंडा की है जहां बीते साल 29 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। 15 अगस्त को मनेश नरेटी नाम का युवक मासूम बच्चों के साथ नक्सलियों के द्वारा बनाए गए स्मारक में ही देश का तिरंगा फहरा दिया था और भारत माता के जयकारे लगाकर नक्सलियों को यह संदेश दिया था कि अब उनके आतंक से बाहर निकलकर वो अपने क्षेत्र का विकास चाहते है,

लेकिन उस युवक को नहीं मालूम था कि देश के प्रति प्रेम और अपने क्षेत्र के विकास की कल्पना उसे मौत के रास्ते पर ले जाएगी। ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सलियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और बैनर लगाकर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक मनेश नरेटी मासूमों के साथ नक्सलियों के स्मारक में ध्वजारोहण करते दिख रहा है और मासूम बच्चे उसके साथ भारत माता के जयकारे भी लगा रहे है। लेकिन इसके अगले ही दिन नक्सली गांव में पहुंचते है और जन अदालत लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर देते है, अब इस इलाके के ग्रामीणों ने तो पुलिस और सरकार को बता दिया है कि वो उनके साथ है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस और सरकार अब क्या कदम उठा पाती है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -