कोरबाछत्तीसगढ़

अनियंत्रित बस ने युवकों को कुचला, एक की मौत दर्जन भर  चोटिल

“अनियंत्रित बस ने युवकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार

: जिले के कोटा-लोरमी मार्ग के ग्राम लिटिया के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तखतपुर जा रही यात्री बस (क्रमांक CG10 G 0806) अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में खड़ी मोटरसाइकिल के पास खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम साल्हेडाबरी धूमा निवासी 19 वर्षीय भावेश कुमार राज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी यश राज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बस में सवार करीब 5 से 6 यात्रियों में से 3 से 4 लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।