कोरबाछत्तीसगढ़

थाना सक्ती, जिला सक्ती एवं रायगढ़ में घूम-घूम कर बच्चों की साइकिल चोरी करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार

घुम-घुम कर बच्चों के सायकल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्ता सक्ति। 

प्रार्थी ग्राम कंचनपुर निवासी नरेश यादव, ग्राम सिपाहीमुडा निवासी कलेश्वर सिदार, वार्ड नं. 16 सक्ती निवासी विनोद कुमार खेतान के द्वारा अपने बच्चों के सायकल को स्कूलो के सामाने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 261/2025, 263/2025 एवं 264/2025 धारा 303 (2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।  

सक्ती शहर में लगातार बच्चों की सायकल चोरी की घटना पर रोक लगाने एवं त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों के परिपालन एवं मार्गदर्शन में तत्काल अलग-अलग टीम बनाकर सायकल चोरी किये गये स्थान एवं रास्ते के लगभग 100 से भी अधिक सीसीटीव्ही फूटेज को चेक करते हुये संदेही के चोरी कर का फरार हुये रास्तो को चेक करते हुये पुलिस टीम सक्ती के आसपास के क्षेत्रों को चेक करते हुये रायगढ के जूटमिल, चक्रधर नगर, तक सुराग लग रही थी

रायगढ शहर के अलग-अगल मोहल्ले के निवासियों को संदेही का फुटेज एवं भगाने के रास्तों को बताकर संदेही के संबंध में सघनता से पूछताछ कर पतासाजी किया जो संदेही को ग्राम औरंदा थाना पुसौर निवासी नकूल साहू पिता गोपीनाथ साहू होना तथा वर्तमान में संत अबेंडकर नगर निवासरत् होने की जानकारी पर टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने हेतु रेड कार्यवाही किये जिस पर आरोपी को भनक लगने पर वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे अथक प्रयास से टीम द्वारा पकडा  तथा घटना के संबंध में हिकमत- अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया

सक्ती रेल्वे स्टेशन पहॅूचकर सक्ती शहर के कई स्थान से एवं जिला रायगढ शहर के भी कई क्षे़त्रो में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा चोरी किये गये 15 नग सायकल पेश करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा आरोपी नकूल साहू सायकल चोरी करने स्वीकार पर एवं प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आज दिनंाक 04.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी कई अपराधो में संलिप्त रह चुका है जिसके संबंध में जिला रायगढ के अलग-अगल थानों में अपराध दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...