कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में अडानी के डीजीएम की दर्दनाक मौत, खतरनाक मोड़ के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त 

 शहर के ढिमरापुर में सफेद रंग की एक बेकाबू कार जिंदल रोड में इस कदर दुर्घटनाग्रस्त हुई कि अडानी के डीजीएम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बनारस का रहने वाला था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक गत बीती रात लगभग 1 बजे शहर के ढिमरापुर के जिंदल रोड स्थित एनआर कंपनी के खतरनाक मोड़ के पास सफेद रंग की फोर्ड फिगो क्लासिक (क्रमांक – सीजी 13 सीए 0416) अचानक बेकाबू होकर रोड किनारे जा टकराई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसे चला रहे शख्स के सिर में गंभीर चोंटे आने पर खून बहने लगा। चूंकि, सड़क हादसे का शिकार शख्स चंद सांसें लेते ही बेहोश हो गया, इसलिए राहगीरों ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं,  गश्त पर निकली पुलिस ने रोड एक्सीडेंट की भेंट चढ़े कार चालक को नजदीकी ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने प्राथमिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया

। काफी माथापच्ची के बाद मृतक की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के बनारस निवासी सत्यनारायण सिंह पिता मृत्युंजय सिंह (46 वर्ष) के तौर पर हुई। छानबीन में यह बात भी सामने आई कि सत्यनारायण सिंह समीपस्थ ग्राम बड़े भंडार स्थित अडानी कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर सेवारत थे।

पुलिस जांच में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अडानी के डीजीएम की कार ढिमरापुर के जिंदल रोड में एनआर इस्पात के बोर्ड से टकराते हुए दिख रही है। बहरहाल, यह हादसा कैसे हुआ, इसकी सच्चाई जानने के कोशिश की जा रही है

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट