कोरबाछत्तीसगढ़

पिकनिक बना मातम: केसला घाट वाटरफॉल में डूबा युवक, शव बरामद..

जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत केसला घाट वाटरफॉल में 20 जुलाई रविवार को पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जफर खान (33 वर्ष), निवासी रामपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जफर अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने केसला घाट गया था। नहाने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।

घटना की सूचना तत्काल बालको थाने में दी गई। रातभर युवक की तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह पुनः DRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद जफर खान का शव केसला घाट से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।फिलहाल बालको पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -