कोरबाछत्तीसगढ़

पत्नी निकला कातिल पूर्व पति के साथ मिलकर किया  खून पति का करवाया था कत्ल महिला सहित चार गिरफ्तार

खुन से लथपथ मिली लाश का हुआ खुलासा-हत्या के कथित चार आरोपी हिरासत में


कोरबा बिगत दिनों दो नंबर बस्ती सब स्टेशन मोगरा मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति की लहूलुहान शव मिला था। मृतक की पहचान अश्वनी पाठक लगभग 38 वर्ष के रूप में की गयी थी, जो अयोध्या पूरी जेलगांव थाना दर्री निवासी था।


खून से लथपथ शव की सूचना पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर आगे की कार्यवाही शुरू की, मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। बारीकी से जांच करने के बाद शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया।


घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिन ठाकुर के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की गई, घटनास्थल पर कुछ खास सुराग न मिलने की स्थिति में मामला पेचीदा लग रहा था फिर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया, जिसके बाद उसी के आधार पर संदेहजनक व्यक्तियों से पूछताछ कर आगे बढ़े, पूछताछ के दौरान एक के बाद एक नया राज सामने आ रहा था पर पुलिस ने कोई जल्दबाजी नहीं की। कॉल डिटेल और लोकेशन मिलने के आधार पर संदेह एक महिला पर गया, जो वर्तमान में दूसरी बीवी के रूप में मृतक के साथ रह रही थी। उससे पूछताछ शुरू की, फिर उसने एक के बाद एक राज बताना शुरू किया जिसमें दो लोगों के नाम सामने आए। कड़ाई से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि मृतक पिंटू पाठक की हत्या की योजना महिला ने ही बनाई और हत्या करने के लिए दो व्यक्ति की मदद ली, जबकि ये दोनों मृतक के सबसे करीबी दोस्त थे, इन्होंने उसको धोखे से बांकीमोंगरा सब स्टेशन के सामने मैदान में बुलाया और आते ही बेरहमी से चाकू से वार कर के हत्या कर दी।


कोरबा पुलिस की सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से इस अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे में ही सुलझा दी, विशेष टीम में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा, दर्री थाना प्रभारी ललित चंद्रा, साइबर सेल एवं तकनीकी विश्लेषण टीम शामिल रह अपना अहम योगदान दिया।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी