कोरबाछत्तीसगढ़

भालू के हमले से घायल हुआ कोरवा आदिवासी

भालू के जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे पहाड़ी कोरवा दंपति

कोरबा जिला मुख्यालय का सरहदी पहाड़ी कोरवा बसाहट ग्राम पेण्ड्रीडीह में निवासरत रति राम पिता सुन्दर साय अपनी पत्नी श्रीमती मान कुंवर के साथ सोमवार को जंगल में कुछ जरूरतों के लिए गया हुआ था। तभी अचानक एक मादा भालू ने इन पर हमला कर दिया। इस हमले से रति राम के बाएं कंधे पर गहरी चोट लगी है। जिससे रति राम खून से लथ-पथ हो गया। भालू ने अपने पंजे के पैने नाखूनों से उसे बुरी तरह नोच खसोट लिया, रतिराम की पत्नी भालू के धक्के से दूर जा गिरी।


इसके तत्काल बाद वनकर्मी एवं वन रक्षकों के द्वारा गंभीर हालत में घायल एवं चोटिल अवस्था में रतिराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू लाया गया। लेमरू अस्पताल में आवश्यक उपचार किया गया तथा रेबीज वायरस से बचने के लिए एंटी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन लगाया गया। इसके बाद मरीज की स्थिति तथा गंभीरता को देखते हुए उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए रेफर किया गया।पीएचसी लेमरू में एलआर गौतम तथा नर्सिंग स्टॉफ श्रीमती मंजू रानी द्वारा चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर मरीज की स्थिति को नियंत्रित कर कोरबा रिफर किया गया। वन विभाग से बनर्जी, कँवर, गायकी याग्यवल्कय एवं राणा द्वारा मरीज को अस्पताल तक लाने एवं आवश्यक सहयोग किया गया। मरीज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस प्रकार लेमरू स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराया गया और पहाड़ी कोरवा की जान बचाई जा सकी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट