कोरबाछत्तीसगढ़

कक्षा 6वीं की छात्रा की करंट लगने से मौत, स्कूल जाने की तैयारी के दौरान हुआ हादसा, है

कोरबा शहर के सर्वमंगला नगर स्थित बरेठ मोहल्ला में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। कक्षा 6वीं की छात्रा भूमि निषाद (12 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह स्कूल जाने की तैयारी हो रही थी।

परिजनों ने बताया कि भूमि ने बिस्तर ठीक करने के बाद जैसे ही कमरे की लाइट बंद करने के लिए स्विच दबाया, उसे जोरदार करंट लगा। चीख सुनकर परिजन दौड़े, और किसी तरह करंट से अलग कर उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 बारिश बनी हादसे की करण

भूमि के पिता गोपाल निषाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। हादसे के बाद तुरंत बिजली लाइन बंद करवाई गई।

पढ़ाई में होशियार, रील्स बनाने की शौकीन थी भूमि

भूमि, कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी। वह पढ़ाई में तेज़ थी और रोज़ाना समय पर स्कूल के लिए तैयार होती थी। उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाना भी पसंद था। हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था। भूमि अपने मां के घरेलू कामों में मदद करती थी और छोटे भाई से बहुत प्यार करती थी।

 मजदूरी कर पढ़ा रहा था पिता

भूमि के पिता रोजी-मजदूरी कर बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रहे थे, ताकि वह बेहतर भविष्य पा सके। लेकिन एक मामूली सी लापरवाही ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट