कोरबाछत्तीसगढ़

माचाडोली स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, जनप्रतिनिधियों  ने बच्चों का किया स्वागत.

माचाडोली स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का किया स्वागत. पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचाडोली में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह एवं जनपद सदस्य अंजू भोला गोस्वामी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लालपुर सरपंच धनेश्वर सिंह, पाथा सरपंच सुखसाय, प्राचार्य श्री भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकगण, पंचायत सचिव मोहम्मद हसन, उपसरपंच टैक्सी सिंह तथा पूर्व उपसरपंच राजेंद्र प्रसाद पांडे भी मौजूद रहे

।दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्सव में भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट