कोरबाछत्तीसगढ़

गढवा से रायपुर की ओर जा रही यात्री  बस खड़ी ट्रेलर से जा टकराई लगभग 30 लोग घायल

” करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौदखार के पास बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। झारखंड के गढ़वा से रायपुर जा रही दुबे ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री घायल हो गए, वहीं एक यात्री बस की सीट में बुरी तरह फंस गया जिसे पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।हादसे के बाद घायलों को 112 की सहायता से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्री अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

ट्रेलर का चालक वाहन किनारे खड़ा कर आराम कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बस के चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना घटित हुई। स्लीपर में सो रहे यात्रियों की नींद जोरदार टक्कर से टूटी और वे घबराकर बाहर निकले। हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और कंडक्टर फरार हो गए।

थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।”

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।