कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता- नाबालिग बालिका को बचाया – आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता- नाबालिग बालिका को बचाया – आरोपी गिरफ्तार… थाना सिविल लाइन क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग बालिका को कोरबा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना की जा रही है। घटना की जानकारी 21 जून 2025 की सुबह थाना सिविल लाइन में प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि रात्रि के समय एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति

बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 368/25 के तहत धारा 137(2), भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के निर्देशन में थाना सिविल लाइन की टीम ने सक्रियता से खोजबीन प्रारंभ की। लगातार निगरानी, तकनीकी साक्ष्य और रणनीतिक कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पहचान दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस टीम ने देर रात कपड़े व पैसे लेकर भागते समय हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बालिका पर गलत नियत रखता था और इसी कारण उसे

बहला-फुसलाकर दादर जंगल की ओर ले गया। पुलिस दबाव बढ़ता देख आरोपी ने बालिका को जंगल में ही छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संवेदनशील मामले को सुलझाने में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, उनि. महासिंह ध्रुवे, सउनि. दुर्गेश राठौर, आरक्षक योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी एवं महा. आर. रेहाना फातिमा की अहम भूमिका रही। कोरबा पुलिस की अपील- सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी सतर्कता, अपराध रोकने में पुलिस का सबसे बड़ा सहायक है।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -