छत्तीसगढ़रायपुर

कुएं में मिली मां-बेटे की लाश का पुलिस ने किया खुलासा प्रेमी निकला कातिल

“दुर्ग।  : जिले के ग्राम खम्हरिया में महिला और उसके मासूम बेटे की हुई दोहरी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस अंधे कत्ल के पीछे कोई और नहीं, बल्कि महिला का प्रेमी छत्रपाल सिंगौर और उसका चचेरा भाई शुभम कुमार सिंगौर निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

– वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी छत्रपाल की इंस्टाग्राम के जरिए रायपुर की रहने वाली सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी से जान-पहचान हुई थी। सुनीता विधवा थी और अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ माता-पिता के घर रायपुर में रहती थी। छत्रपाल ने सुनीता को शादी का झांसा दिया और लगातार उससे मिलकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब सुनीता उस पर साथ रहने और शादी के लिए दबाव बनाने लगी, तब आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इस बीच छत्रपाल ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली, जिसकी जानकारी सुनीता को नहीं थी।

जब सुनीता बार-बार अपने बेटे को लेकर उसके घर आने की बात करने लगी, तो छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर हत्या की योजना बना ली। 18 जून को छत्रपाल सुनीता और उसके बेटे को स्कूटी से रायपुर से खम्हरिया लाया, जहां पहले से शुभम मौजूद था। दोनों ने सुनसान खेत में गला दबाकर मां-बेटे की हत्या कर द- शवों को साड़ी में लपेटकर बोरी में डाला गया और पत्थर बांधकर दो अलग-अलग कुओं में फेंक दिया गया। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रपाल को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। मृतका की पहचान उसके परिजनों ने की। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट