कोरबाछत्तीसगढ़

बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली किचन में खून से सना हुआ था शव

“कोरबा, 1 जून 2025 | थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगोईभाठा में आज एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परदेशी सिंह मरकाम (उम्र 62 वर्ष), पिता स्व. महेत्तर सिंह मरकाम के रूप में हुई है, जिनका शव उनके घर के किचन में खून से सना हुआ पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम मौके पर पहुंची। टीम में वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान तथा आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा शामिल थे। टीम ने घटनास्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर तीन गहरे घाव पाए गए हैं, जो किसी नुकीले व भारी औजार, जैसे कुदाल, से किए गए प्रतीत हो रहे हैं। घटनास्थल की स्थिति और चोटों की प्रकृति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है, साथ ही साक्ष्य छुपाने की आशंका भी जताई जा रही है।

मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य और प्रदर्श एकत्र कर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) जांच के लिए भेजे गए हैं, वहीं शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। फिलहाल, हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।