कोरबाछत्तीसगढ़

नदी में तैरती हुई लाश देखकर गांव में फैल गई सनसनी लोग देखने के लिए नदी की ओर भागे

नवापारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने छोटी चोरनई नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस बांगो थाना अंतर्गत मोरगा पुलिस चौकी को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए रवाना हुई।

पुलिस द्वारा शव मिलने की सूचना सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, कोरबा को दी गई। सूचना पर टीम की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह राजेश कुमार चंद्र। के साथ मौके पर पहुंची। दुर्गम घटना स्थल पर टीम ने पहुंचने डोंगी (नाव) का सहारा लिया। घटनास्थल तक पहुंचकर टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रारंभिक साक्ष्य संकलित किए।

प्रारंभिक जांच में महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव की स्थिति और स्थान को देखते हुए यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच को आगे बढ़ाते हुए अधिकारियों ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) परीक्षण और पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय चौकी मोरगा द्वारा आसपास के थानों और थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से भी मिलान कराया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं घटीं, जिससे लोग असमंजस और चिंता में हैं।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हर पहलू पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट