कोरबाछत्तीसगढ़

फिर कुचला एक ग्रामीण को दहशत कायम वन विभाग की टीम मौके पर गजराज क्यों है गुस्से पर

“कोरबा। हाथी ने युवक को सूंड से पटककर मार डाला। घटना कटघोरा वन मंडल में पसान रेंज के ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे हुई। तीजराम (22) गांव से सटे नर्सरी जंगल में शौच के लिए गया था। वहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

हाथी की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। जब तीजराम लंबे समय तक घर नहीं लौटा, तो ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। उन्होंने तीजराम को मृत अवस्था में पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। इस दौरान हाथी आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे लोगों की जान खतरे में थी।

बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद से ग्रामीण डर के मारे रातभर जागते रहे। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर रखे हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि वे जंगल में न जाएं। साथ ही हाथी के पास जाने या उसके साथ छेड़छाड़ करने से बचें। विभाग का कहना है कि ऐसा करने से हाथी आक्रामक हो सकता है।”

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।