कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा स्पीड डिटेक्शन डिवाइस से राष्ट्रीय राजमार्ग पर की जा रही सख्त कार्यवाही


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में बढ़ते हुए सडक हादसों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। सडक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अब ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर हाई-टेक डिजिटल उपकरणों की मदद से यातायात पुलिस निगरानी कर रही है और गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय से कोरबा जिले की यातायात पुलिस को अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें विशेष स्पीड डिटेक्शन डिवाइस शामिल हैं, जो निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों की पहचान करने में सक्षम हैं। जैसे ही कोई वाहन तय सीमा से अधिक गति पकड़ता है, यह डिवाइस उसे रडार पर ले आता है।
स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे सहित विभिन्न सडक़ों के लिए अलग-अलग गति सीमाएं निर्धारित की गई हैं। इन सीमाओं से अधिक गति से चलने वाले वाहनों को यह उपकरण तुरंत ट्रैक करता है और उनका डेटा सुरक्षित कर लिया जाता है। इसके आधार पर चालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और कुछ मामलों में मौके पर ही चालान भी किया जा रहा है। कोरबा यातायात पुलिस द्वारा न केवल स्पीडिंग वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय, महाविद्यालय सहित सार्वजनिक स्थलों पर यातायात अवेयरनेस कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नियमों के प्रति संवेदनशील किया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्यवाही में एएसआई ईश्वरी लहरे, पुलिस आरक्षक संतोष देवांगन, मेहमान कुर्रे, कृष्णा भारद्वाज सहित अन्य शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी