कोरबाछत्तीसगढ़

डीपीएस कोरबा के विद्यार्थियों ने मलेशिया में रचे कीर्तिमान

कोरबा/विगत 22 से 26 मई, 2025 तक हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसायटी द्वारा भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन मलेशिया कुआलालंपुर में किया गया, जिसका उद्देश्य संस्कृति एवं कला का संरक्षण एवं संवर्धन है। यह संस्था भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं हाई कमिशन आफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया से मान्यता प्राप्त संस्था है, जिसके द्वारा कला एवं संस्कृति के उन्नयन हेतु अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विश्व के अनेक देशों के कलाकारों में शिरकत की।
मलेशिया कुआलालंपुर के शतानंद ऑडिटोरियम में आयोजित इन स्पर्धाओं में मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर आफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती सुभाषिनी नारायण, विशिष्ट अतिथि के रूप में डी रमणी इब्राहम और फाउंडर शिरडी साईं बाबा सोसाइटी ऑफ़ मलेशिया श्री एस पी कैनन विशेष रूप से उपस्थित थे।
भारत संस्कृति यात्रा 2025 के द्वारा मलेशिया में इंटरनेशनल ग्लोबल में विविध वर्गों में गीत- संगीत एवं नृत्य की अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोरबा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। विद्यालय के संगीत शिक्षकों श्री सुधीन दास एवं सुश्री दीपा टांडिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी की, इनमें भजन प्रतियोगिता में सिद्धि सिंह ने प्रथम तथा आरव सिंह यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडर्न डांस प्रतियोगिता में रियांश दीप ने द्वितीय तथा पार्थ मोदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में अश्विका साव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वोकल म्यूजिक में एकलव्य नायर ने द्वितीय और अमेय कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालय एवं कोरबा नगर को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश शर्मा जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाइयाँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -