कोरबाछत्तीसगढ़

चड्डी बनियान चोर: घरों के बाहर सूख रहे अंडर गारमेंट्स सहित कपड़ों की हो रही चोरी,


कोरबा/कुसमुंडा:- आपने अनेकों चोर देखे होंगे अथवा उनकी चोरी की करतूतों के बारे में सुनी होगी, लेकिन हाल के कुछ दिनों में ऐसे चोर भी सक्रिय हो गए है जो गहने, पैसे या कीमती सामानों की नही बल्कि चड्डी बनियान की चोरी कर रहे है। जी हां जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में ऐसे चोर सक्रिय है। जो घरों के बाहर सूख रहे लेडिस, जेन्स अंडर गारमेन्ट्स के साथ उनके अन्य कपड़ो की भी चोरी कर नौ दो ग्यारह हो जा रहे है। चोरों की इस अजीबो गरीब चोरी से लोग खासे परेशान है और वे यह नही समझ पा रहे कि आखिर चोर वर्ग किस मानसिकता को लेकर चड्डी बनियान सहित अन्य कपड़ो की चोरी कर रहे है। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में घरों के बाहर सूख रहे कपड़ो की चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो फुटेज व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किया गया है, जिसमे एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिख रहे है जो घरों के बाहर सूख रहे जीन्स, शर्ट, टी शर्ट के अलावा महिलाओं व पुरुषों के अंडर गारमेंट्स की चोरी करके बाइक पर बैठकर तेजी से भागते दिख रहे है। चोरों की इस करतूत से कालोनीवासी खासे परेशान है तथा इस बाबत शिकायती सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है व कपड़ा चोरी का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट