छत्तीसगढ़पर्यावरणबिलासपुरभारतरायपुर

धरने पर बैठे थे ग्रामीण अचानक गिर गई दिवार….महावीर कोल वासरी के विरोध में धरना पर बैठे 5 लोग हुए घायल

तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरी

@kuldeep sharma कोटा – पिछले कई दिनों से पथर्रा में बिना जनसुनवाई के कोलवासरी खोलने और अवैध निर्माण व आदिवासीयों की जमीन की खरीद फरोक्त के विरोध में ग्रामीण लामबंद है और धरने पर बैठे हुए थे कल मौसम बिगड़ने एवं तेज आंधी तूफान की वजह से धरना पर बठे लोग दिवार गिरने से घायल हो गये एवं धरना स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जिन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल लोगों कोटा (CHC) पहुंचाया गया एवं स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

धरने पर घायल हुए लोगों में आलोक गोस्वाम, अनुराग गोस्वामी , बजरहा केंवट, कमल गोंड, शंकर यादव , जिन्हे चोंटे आई है l

दस सूत्रीय मांगों को लेकर दस जून से शुरू हुआ था धरना – महावीर कोल वासरी की जनसुनवाई के लिए बनाई गई ईआईए रिपोर्ट समेत गांव के 53 ग्रामीणों से 52 एकड़ आदिवासी जमीन की खरीद फरोख्त की जांच समेत कुल दस सूत्रीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दस जून से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। ग्रामीणों यह भी आरोप लगाया था कि जिस जमीन पर कोल वासरी के मालिक द्बारा बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्य बिना जनसुनवाई के शुरू किया गया है उसमें शासकीय और कोटवारी जमीन भी है।

वहीं देखा जाए तो कोलवासरी का लगातार क्षेत्र में विरोध होता आ रहा है उसके बाद भी शासन प्रशासन आंखे बंद किये हुए है इस ओर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा lआने वाले समय में कोटा क्षेत्र भी कोल की गिरफ्त में पूरी तरह समा जाएगा अभी वर्तमान में चार कोल कंपनी अपना मायाजाल फैलाई हुई है जिनके रेक लगते है l हवा आंधी जब चलती है तब कोयले के डस्ट को उडते हुए देखा जा सकता है जिसका मंजर बडा ही भयावह प्रतीत होता है जो आने वाले समय में यहां के रहवासीयों के लिए स्वास्थगत काफी विपरित प्रभाव डालेगा l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -