कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरभारत

घर के बाहर बाईक रखने वाले रहें सावधान – चोर सक्रिय है

चंडीमाता चौक के पास से चोर बुलेट ले गये और चालू नही कर पाए तो हटरी चौक पास छोड भागे

@kuldeep sharma कोटा – नगर में चोर फिर से सक्रिय हो गये है मेनरोड में चोरी का प्रयास कर रहे चोर सफल नही हुए और बुलेट गाडी़ छोड भाग गये l

सीसी कैमरे से पता चला आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के करीब दो चोर एक बाईक में चंडीमाता चौक के पास आते है और कुछ देर रेकी करने के बाद बृजवासी मेडिकल के बाहर खडी़ बुुलेट गाडी़ का लाॅक तोड़ दुसरी गाडी़ से टोचन कर डाकबंगला रोड भारतीय विद्यापीठ स्कूल के पास रूककर चालू करने की कोशिश करते हैं लेकिन चालू नही कर पाए तो स्कूल के सामने वाली गली से होते हुए हटरी चौक के पास बुलेट को छोड़कर भाग जाते है l चोरों की यह करतूत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है l अगर पुलिस सही ढंग से जांच करेगी तो चोरों का पता चल जाएगा …..

सोंचीए चोर अगर बुलेट को चालू करने में सफल हो जाते तो गाडी़ लेकर फरार हो जाते फिर मुश्किल था गाडी़ का मिलना गाडी मालिक की किस्मत
अच्छी थी की चोरी होने से बच गई l क्योकिं जिनकी गाडी चोरी हुई है उनका कहना था चोरों को पकडनें आजतक पुलिस असफल रही है l

कोटा में चोरों के हौंसले बुलद है क्योकिं उनको पुलिस का खौफ कम है इसके पहले भी कुछ माह पहले हास्पीटल के पास मेनरोड से एक पीले रंग की बुलेट चोरी हुई थी जिसका आज तक पता नही चल पाया चोरों का गोबरीपाट तक लोकेशन मिला था उसके बाद पता नही चला l पुरानी बस्ती में रहने वाले विजय रजक के घर से दो माह पहले दहेज में मिली हीरो की बाईक और जेवर समेत नगदी चोरी का भी कुछ पता नही चल सका है l

नगर के बृजवासी मेडिकल स्टोर्स के संचालक अनिमेष गुप्ता नें हमें बताया कि आज सुबह 3 से 4 बजे के करीब दो लोग एक बाईक में आए कुछ देर इधर उधर देखने के बाद घर के बाहर खडी़ बुलेट का लाॅक तोड़कर भारतीय विद्यापीठ स्कूल तक रेंगाते ले गये और उसके सामने गली से हटरी चौक के पास बुलेट चालू नही हुई तो छोड़ भागे l मैने सीसी कैमरे के आधार पर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट लिखाने गया था लेकिन गाडी़ मिल गई है इस लिए दर्ज नही किया गया l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी