कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

रेत का अवैध उत्खन्न अवैध परिवहन के साथ ही अवैध वसूली पर भी प्रश्न उठाया -विधायक अटल श्रीवास्तव ने 

विधानसभा में प्रश्न काल में उठा मुद्दा

@kuldeep sharma कोटा – छत्तीसगढ़ विधानसभा संदर्भ प्रश्न काल 20/02/2024 कार्यवाही के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने खनिज मंत्री/मुख्यमंत्री से प्रश्न के माध्यम जवाब मांगा की वित्तीय वर्ष 2022-23, 23-24 के दौरान अवैध उत्खनन् अवैध परिवहन के कितने मामले आये और क्या कार्यवाही की गई, कितने प्रकरण बनाये गये। अटल श्रीवास्तव ने प्रश्न करते हुए यह भी पुछा कि अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के साथ क्या सरकार अवैध वसूली पर भी रोक लगायेगी! अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायतों के काम के लिए भी किसान ट्रेक्टर से रेत परिवहन करता है या अपने घर के काम के लिए भी अपने पंचायत क्षेत्र में ही रेत परिवहन करता है उनसे अवैध वसूली सिपाही से लेकर 112 तक के लोग कर रहे है, क्या मुख्यमंत्री जी इस पर रोक लगाने का कोई विचार करेंगे।
माननीय विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री के स्थान पर मंत्री ओ पी चैधरी ने कहा कि अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, कार्यवाही की जानकारी, संख्या की जानकारी एवं राशि की जानकारी प्रकरणों में किये गये एफआई आर की जानकारी लिखित में आपकों प्रदान कर दी गई है। अवैध वसूली को लेकर मंत्री ने माननीय सदस्य एवं सदन को आश्वस्त किया कि यह गंभीर बात है इसकों लेकर चर्चा की जायेगी और इसमें गंभीरता से विचार किया जायेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...